आगरावासियों को भा रही वंदे भारत ट्रैन, दो दिन में 500 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

स्थानीय समाचार

आगरा: देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भोपाल से निजामुद्दीन के बीच अपनी रफ्तार से दौड़ रही है। आगरा पर्यटन नगरी है और आगरा वासियों को यह ट्रेन भी खूब भा रही है। पिछले 2 दिनों की बात मानी जाए तो वंदे भारत ट्रेन से आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा के बीच लगभग 500 से अधिक यात्रियों ने सफर किया है। जिसकी जानकारी आगरा रेलवे विभाग की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने दी है।

वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है। दो दिन पहले भोपाल से निजामुद्दीन के बीच इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है जिसको हरी झंडी पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई थी। आगरा वासियों को यह ट्रेन खूब पसंद आ रही है और वे इसमें यात्रा भी कर रहे है। पर्यटन के लिहाज से भी आगरा के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण साबित हो रही है.

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का 2 दिन से लगातार संचालन हो रहा है। 2 दिनों में आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा 500 से अधिक यात्रियों ने आगरा से दिल्ली तक इस ट्रेन से सफर किया है।

आपको बताते चलें कि वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी ट्रेन हैं। वंदे भारत ट्रेन जिस तेजी के साथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है। उसने गतिमान को भी पीछे छोड़ दिया है। वंदे भारत ट्रेन की 160 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है और यात्रियों को वंदे भारत का सफर खासा भा रहा है।