UPSC ने जारी की IES, IFS और CMS के साक्षात्कार की तारीखें

Career/Jobs

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022, वन सेवा परीक्षा 2021 और चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार के तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए सफलता प्राप्त की है, वे नोटिस को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और साक्षात्कार की तारीखों को जान सकते हैं।

कब होंगे साक्षात्कार?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार का आयोजन 24 जून से लेकर 26 जून 2022 तक किया जाएगा। साक्षात्कार दो पाली में होंगे। वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार का आयोजन 13 जून 2022 को किया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के लिए साक्षात्कार 17 जुलाई 2022 को दो पाली में आयोजित किए जाएंगे।

जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022, वन सेवा परीक्षा, 2021 और चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। आयोग प्रवेश पत्र को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इससे जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। जो भी छात्र इन साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वे इस बात का ध्यान रखें कि अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रख लें।

साक्षात्कार से जुड़े नोटिस को कैसे चेक करें?

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के साक्षात्कार से जुड़े नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने नोटिस एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

-एजेंसियां