UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित: सफल अभ्यर्थी अब DV और PST के लिए तैयार रहें, 17 अगस्त से शुरू होगा अगला चरण

Career/Jobs

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने परिणाम के साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए श्रेणीवार कटऑफ भी सार्वजनिक कर दी है।

17 अगस्त से शुरू होगा डीवी/पीएसटी

बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी डीवी और पीएसटी में शामिल होंगे। यह चरण 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी श्रेणी की कटऑफ चेक कर सकते हैं और अपने सामान्यीकृत (Normalized) अंक देख सकते हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

​सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

​होम पेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।

मांगे गए विवरण जैसे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

​सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ फाइल सुरक्षित रख लें।

​बोर्ड ने सभी सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण की तैयारियों के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।