प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा।
पंजीकृत परीक्षार्थियों का गणित
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल (10वीं) में कुल 27,50,945 परीक्षार्थी (14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं)। व इंटरमीडिएट (12वीं) में कुल 24,79,352 विद्यार्थी (13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं)। शामिल हुए थे।
रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
बोर्ड परिणाम के साथ ही प्रदेश और जिला स्तर पर टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के आधार पर अलग-अलग भी देखे जा सकेंगे। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि छात्र बिना किसी तकनीकी समस्या के अपना रिजल्ट देख सकें।
कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे:
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
सभी 52 लाख छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो कल अपना परिणाम देखने जा रहे हैं। उम्मीद है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी!


