सावन की ‘बरखा’ में वायरल हुआ टुनटुन यादव का रोमांटिक गाना

Entertainment

भोजपुरी सिंगर अनिकेत कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव का रोमांटिक गाना ‘बरखा’ इस सावन के इस मौसम में वायरल हो रहा है। बरखा भोजपुरी गाना है, जिसे टुनटुन यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिल कर गाया है। इसमें दोनों की प्ले बैक केमेस्ट्री धमाल मचाने वाली है। वहीं, टुनटुन यादव इस रोमांटिक गाने के म्यूजिक वीडियो में भी धांसू डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। टुनटुन यादव का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे महज के दिन में 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और इस गाने को खूब शेयर भी किया जा रहा है।

उनके गानों को दर्शकों का प्यार खूब मिलता है। इस बारे में वे कहते हैं कि भोजपुरी संगीत मेरी आत्मा में बसता है और इसलिए मैं आज जो भी गाता हूँ, दिल से गाता हूँ। और दिल की आवाज लोगों तक पहुंचना लाजमी है। जहां तक बात रही मेरे इस गाने के, तो आप सबों से आग्रह करूंगा कि आप इसे जरूर सुनें। यह प्रेम की एक सुखद अनुभूति से आपको अवगत कराएगा।

आपको बताया दें कि टुनटुन यादव के गाने ‘बरखा’ का लिरिक्स सुनील सागर ने लिखा है। म्यूजिक अभय बाबा का है। रिकॉर्डिंग अनिल यादव कालिका स्टूडियो आरा में हुआ है। निर्देशक राजेश गुप्ता हैं। डिजिटल विकी यादव हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

-up18news