हर घर तिरंगा अभियान शुरू, पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील

National

13 से 15 अगस्त है हर घर तिरंगा अभियान

पीएम मोदी की तरफ से कहा गया है कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता और अखंडता का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे के साथ भावात्मक लगाव रहा है, जो हर भारतीय को देश की उन्नति को लेकर प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी भारतीय नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के दौरान हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। इसमें सभी को तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पोस्ट करके की सलाह दी गई है। इस मामले में पीएम मोदी की तरफ से एक ट्वीट किया गया है।

साल 2022 में शुरू हुआ था अभियान

हर घर तिरंगा अभियान को मिनिस्ट्री ऑफर कल्चर की तरफ आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर साल 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके लिए हर घर तिरंगा वेबसाइट को लॉन्च किया गया था, जिसमें लोग वर्चुअली तिरंग के साथ अपनी सेल्फी साझा कर सकते हैं।

कैसे तिरंगे के साथ फोटो और वीडियो करें अपलोड

सिटिजन को तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने के लिए सबसे पहले Har Ghar Tiranga वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद फ्लैग बटन के साथ अपलोड सेल्फी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
यह ऑप्शन वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद रहेगा।
इसके बाद एक पॉपअप दिखेगा, जिसके बाद आपको अपना नाम लिखना होगा।
फिर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी।
इसके बाद यूजर्स को फाइल ड्रॉपडाउन करनी होगी।
इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Compiled: up18 News