देश के सबसे बड़े धनपतियों में शुमार मुकेश अंबानी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस साल उनकी संपत्ति में 10 अरब डालर यानी 832 अरब रुपए का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 8083 अरब रुपए की हो गई है। ब्लूमबर्ग के नए आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी इस समय भारत के सबसे अमीर और विश्व स्तर पर 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
…इसलिए बढ़ी संपत्ति
मुकेश अंबानी संपत्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्टॉक में करीब नौ फीसदी की बढ़ोत्तरी के कारण हुई है। इसके साथ जियो फाइनेंशियल के स्टॉक लिस्टिंग से भी संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। HCL संस्थापक शिव नाडार की संपत्ति इस साल करीब 788 अरब रुपए से बढ़कर 2,830 अरब रुपए तक पहुंच गई है।
किसके पास कितनी संपत्ति?
जिंदल ग्रुप की पूर्व प्रमुख सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति करीब 2,056 अरब रुपए है। इस साल उनकी संपत्ति में 743 अरब रुपए की इजाफा हुआ है। वहीं गौतम अडाणी वर्तमान में 6,926 अरब रुपए की संपत्ति के साथ दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अडाणी की संपत्ति में इस साल करीब 3,105 अरब रुपए की कमी हुई है।
-एजेंसी