ऊंटनी के दूध की कीमत 2500 रु. लीटर तक, अब जानिए क्या है उसके आंसू का मोल

Cover Story

सांप के जहर की काट

ऊंट के आंसू में जो एंटीडोट्स होते हैं, उनसे सांप के जहर को खत्म करने की सबसे असरदार दवा बनाई जा सकती है। भारत और अमेरिका सहित कई देशों में ऊंट के आंसुओं पर रिसर्च चल रही है। यूएई और सऊदी अरब की कई यूनिवर्सिटीज में भी ऊंट के आंसुओं पर रिसर्च चल रही है।

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की काट ऊंट के आंसुओं में मौजूद है। ऊंट के आंसू में विभिन्न प्रोटीन्स पाए जाते हैं। प्रोटीन्स ऊंट को इन्फेक्शन से बचाते हैं। इन आंसुओं में लाइसोजाइम्स होते हैं। ये वायरस, बैक्टीरिया और कीड़ों को रोकते हैं।

सबसे जहरीले सांपों पर भी कारगर

एशिया और अफ्रीका में दुनिया के सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं। ऊंट के आंसुओं से इस जहर का एंटीडोट तैयार हो सकता है। लिवरपूल स्‍कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में स्‍नेकबाइक रिसर्च करने वाले प्रोफेसर रॉबर्ट हैरिसन ने यह बात कही है। दुनिया में अभी करीब 250 प्रकार के जहरीले सांपों के जहर की ही काट मौजूद है। लेकिन ऊंट की आंसुओं का यूज करके दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की एंटीडोट तैयार हो सकती है।

एक और बड़ा फायदा

ऊंट की एंटीबॉडीज से सांप के जहर का एंटी-वेनम बनाने का एक और बड़ा फायदा है। किसी भी एंटी-वेनम को सुरक्षित रखने के लिए कोल्‍ड-चेन की आवश्यकता होती है। ऊंटों के पास गर्मी झेलने की अपार ताकत होती है। यही गुण एंटी-वेनम में आया तो उसे स्‍टोर करने के लिए कोल्‍ड-चेन की आवश्यकता नहीं होगी।

क्यों स्पेशल हैं ऊंट के आंसू?

ऊंट दुनिया की सबसे दुर्गम जलवायु में से एक यानी रेगिस्तान में पाए जाते हैं। यहां रेत से बचने के लिए उनकी आंखों में खास प्रोटेक्टिव सिस्‍टम होता है। ऊंट अपनी आंखों में आने वाले किसी भी बाहरी ऑब्‍जेक्‍ट को आसानी से तोड़ सकते हैं। ऊंट की आंखों में इन्‍फेक्‍शन नहीं होता है। ऊंट के आंसुओं में 3 परत होती हैं। बाहरी परत लिपिड्स से बनी होती है। यह आंसुओं को सूखने से रोकती है। बीच की परत में प्रोटीन्‍स होती हैं। वहीं अंदर की परत में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं।

Compiled: up18 News