भारतीय सिनेमा का सबसे अनोखा ट्विस्ट: अदा शर्मा की ‘सुपर वेल्ली’ तोड़ेगी सुपरहीरो कहानियों के पुराने मिथक

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा में अब तक आपने सुपरहीरो को दुनिया बचाते और ईमानदारी की मिसाल पेश करते देखा होगा, लेकिन अभिनेत्री अदा शर्मा इस धारणा को पूरी तरह से बदलने आ रही हैं। ‘द केरल स्टोरी’, ‘कमांडो’ और ‘बस्तर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं अदा अब ‘सुपर वेल्ली’ के रूप में एक ऐसे अवतार में नजर आएंगी, जो जितना अजीब है, उतना ही मजेदार भी।

​नियम तोड़ने वाली ‘सुपर कॉप’

अदा शर्मा अपने नए प्रोजेक्ट में एक ‘सुपर कॉप’ की भूमिका में हैं, लेकिन यह कोई साधारण बहादुर पुलिस अफसर नहीं है। फिल्म में उनका किरदार “वेल्ली” एक ऐसा सुपरहीरो है जो आलसी है, झूठ बोलता है, भ्रष्ट है और नियमों की धज्जियां उड़ाने में यकीन रखता है। डार्क-सटायर (व्यंग्य) पर आधारित यह कॉन्सेप्ट सुपरहीरो जॉनर को एक बिल्कुल नया और अनूठा ट्विस्ट देने वाला है।

अनप्रेडिक्टेबल है ‘वेल्ली’ का अंदाज

फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि एक ऐसा नायक, जो दुनिया को बचाने के बजाय उसे मुश्किल में डाल सकता है, वह स्क्रीन पर क्या कमाल करता है। अदा का यह किरदार पारंपरिक सुपरहीरो के ‘परफेक्ट’ सांचे को तोड़कर एक बेतुका और मजेदार अनुभव प्रदान करने का वादा करता है।

​अदा शर्मा का वर्सेटाइल करियर

हॉरर फिल्म ‘1920’ से करियर की शुरुआत करने वाली अदा शर्मा ने हमेशा लीक से हटकर काम किया है। एक्शन और इंटेंस ड्रामा के बाद अब कॉमेडी और व्यंग्य के इस मेल के जरिए वह अपनी वर्सेटिलिटी को एक नए स्तर पर ले जा रही हैं। ‘सुपर वेल्ली’ के साथ वह भारतीय सिनेमा में एक ऐसा अध्याय जोड़ने जा रही हैं जो दर्शकों को चौंकाने के साथ-साथ मनोरंजन का नया रंग भी दिखाएगा।