अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘दृश्यम 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। 1 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो में ‘दृश्यम’ फिल्म के कुछ सीन दिखाए गए हैं और आखिरी में दूसरे पार्ट की झलक है, जिसमें अजय का कुबूलनामा रिकॉर्ड होते दिखाई दे रही है।
इस छोटे से क्लिप ने ही फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी किए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बज बना हुआ है। ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को थियेटर में रिलीज होगी।
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्त लीड रोल में हैं। फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।
-एजेंसी

