नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की आयु में निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है. इसके तहत ये समझाने में मदद मिली कि बिग बैंग के बाद सृष्टि की रचना कैसे हुई. उन्हें साल 2013 में हिग्स-बोसोन सिद्धांत के लिए संयुक्त रूप से भौतिकी […]

Continue Reading

चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार मो यान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार मो यान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा चीन के राष्ट्रवादी ब्लॉगर माने जाने वाले वू वानझेंग ने दायर कराया है। वू का आरोप है कि मो यान ने अपनी किताब में चीन की सेना की आलोचना की है और जापान के सैनिकों को गौरवशाली परिपेक्ष्य में […]

Continue Reading

नर्गिस मोहम्मदी को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने पर ईरानी मीडिया ने की आलोचना

ईरान की जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता नर्गिस मोहम्मदी को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद ईरान के मीडिया ने उनकी आलोचना की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ ईरानी मीडिया ने मोहम्मदी पर ‘आतंकी समूहों के साथ मिलकर काम करने’ और ‘ईरान विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने के आरोप लगाये हैं. […]

Continue Reading

साल 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया

साल 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है। यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है जो अनकही भावनाओं को आवाज देते हैं। जॉन फॉसे की लेखनी में भावनाओं का जिक्र इस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन फॉसे ने उपन्यासों को […]

Continue Reading

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने किया भौतिकी में साल 2023 के नोबेल पुरस्कार का एलान

भौतिकी में साल 2023 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस बार यह सम्मान पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’ हुइलियर को दिया गया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइसेंज के मुताबिक तीनों ने पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के स्टडी के लिए प्रयोगात्मक तरीकों को अपनाया था। इससे प्रकाश के एटोसेंकड पल्स […]

Continue Reading

इस साल से नोबेल पुरस्कार की ईनाम राशि होगी 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना

नोबेल फाउंडेशन ने कहा है कि उसने पहले के सालों के मुक़ाबले हर कैटगरी में पुरस्कार राशि में 1 मिलियन स्वीडिश क्रोना की बढ़ोत्तरी करने का फ़ैसला किया है. फाउंडेशन ने एक बयान जारी कर कहा है कि इसके बाद साल 2023 के लिए हर कैटगरी में नोबेल पुरस्कार की ईनाम राशि बढ़कर 11 मिलियन […]

Continue Reading

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को दिया गया है। एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं जबकि जॉन ए. क्लॉसर अमेरिका और एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं। इन वैज्ञानिकों के प्रयोगों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ किया है। […]

Continue Reading

मेडिसिन के क्षेत्र में स्वीडन के स्वांते पैबो को मिला नोबेल पुरस्कार

स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरोलिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की। नोबेल समिति ने बयान […]

Continue Reading