SPG निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बीमारी के चलते निधन

National

अरुण कुमार सिन्हा मार्च 2016 से एसपीजी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। एसपीजी का जिम्मा प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम की सुरक्षा का होता है।

अरुण कुमार सिन्हा केरल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष सेवा और यातायात रह चुके हैं। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में डेप्युटेशन पर बुलाया गया। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी एक साल तक रहे। एके सिन्हा देश भर के पुलिस बलों से चुने गए लगभग 3000 क्रैक कमांडो की टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

Compiled: up18 News