बिहार में प्रवासी युवकों द्वारा स्‍पर्म-एग प्रिजर्व का चलन बढ़ा

Cover Story

जहानाबाद के रहने वाले एक सैनिक की शादी हुई। पोस्टिंग पर कश्मीर जाने से पहले ही उसने पटना में अपना स्पर्म प्रिजर्व कराया। सैनिक की शादी हुई थी। एक साल पहले वह स्पर्म देकर गया है। वह चाहता था कि वह न भी रहे तो उसका बच्चा इस दुनिया में आए, जिससे वंश आगे बढ़े।

यह कहानी है बदलते बिहार की। एक-दो नहीं, प्रदेश में ऐसे 5 हजार लोग हैं जो राज्य या देश से बाहर हैं, लेकिन भविष्य के बच्चे के लिए उन्होंने अपना स्पर्म प्रिजर्व कराया है। बिहार में तेजी से स्पर्म बैंक का चलन बढ़ा है। अब तो पुरुषों की तरह महिलाएं भी एग प्रिजर्व करा रही हैं। इनकी संख्या पुरुषों से 10% ज्यादा है। इसमें से ज्यादातर करियर पर पहले फोकस करने के लिए ऐसा कर रही हैं।

-एजेंसी