PFI के हिमायती सपा सांसद शफीकुरर्हमान पर भी जानी चाहिए सख्‍त कार्रवाई: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Politics

जानिये क्या कहा था सपा सांसद ने

समाजवादी पार्टी सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने पीएफआई का समर्थन करते हुए सवाल उठाए थे कि पीएफआई एक पार्टी है तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों की जा रही है? वे लोग संस्था चला रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों कर रहे हैं? उन्होंने क्या गुनाह किया है? क्या उनसे कुछ खतरा है?

इसके साथ ही सांसद ने कहा था कि उनसे मुल्क को खतरा है या किसी पार्टी के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने कहा था कि आखिर मुसलमानों को क्यों परेशान कर रहे हैं। वक्फ की संपत्तियों की जांच करा रहे हैं। सरकार को मदरसों की जांच से कुछ नहीं मिला तो वक्फ की संपत्ति की जांच करा रहे हैं।

राजनीतिक हलचल हुई तेज

आचार्य प्रमोद कृष्णम की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें प्रियंका गांधी का सबसे करीबी माना जाता है। अक्सर टीवी डिबेट में वह कांग्रेस का पक्ष रखते नजर आते हैं।

-एजेंसी