रितेश पांडे, चांदनी सिंह की फिल्म महावर का गाना ‘ई नथिया बतिया ना बूझे’ हुआ रिलीज

Entertainment

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। रितेश पांडे और चांदनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म महावर का फुल टू धमाल गाना  ई नथिया बतिया ना बूझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे शानदार लुक में नजर आ रहे हैं और नायिका चांदनी सिंह खूबसूरत अंदाज में उन्हें रिझा रही हैं। जिसके उत्तर में रितेश पांडे कह रहे हैं कि ई नथिया बतिया ना बूझे। यह गाना बहुत ही अच्छे लेबल पर पिक्चराइजेशन किया गया है।

इस गाने का जितना अच्छा ऑडियो सुनने में लगता है, उतना ही अच्छा वीडियो देखने में लगता है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में गाया है रितेश पांडे ने और उनके स्वर में स्वर मिलाया है गायिका हनी बी ने। इस गाने को लिखा है अरविंद तिवारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने। इस फिल्म के जितने भी गाने अब तक रिलीज हुए हैं, सब एक से बढ़कर एक हैं। नायक रितेश पांडे और नायिका चांदनी सिंह की जोड़ी कमाल की लग रही है

तन्वी मल्टीमीडिया बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म महावर के निर्माता दीपक शाह हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। पटकथा और संवाद धीर धीरेंद्र  ने लिखा है। लेखक कृष्णा झा और तौहीद हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, यादव राज, अजीत मंडल, आशुतोष तिवारी, प्रकाश बारूद हैं। डीओपी सत्य प्रकाश हैं। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस फिल्म के स्टारकास्ट रितेश पांडे, चांदनी सिंह, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, महेश आचार्य, गौरी शंकर, कल्याणी झा आदि हैं।

-up18 News