सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए सैफई में संपन्न हुआ शांति यज्ञ का आयोजन

Politics

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का क्रम जारी है। 11 वें दिन शुक्रवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ शुरू हुआ। सुबह नौ बजे अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण समेत पांच महंतों ने हवन शुरू कराया।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अभय राम यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रतीक यादव समेत पूरा परिवार यज्ञ में शामिल हुआ।

सैफई और इटावा के कुछ अन्य खास लोग भी यज्ञ शामिल हुए हैं। यज्ञ पूजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। जिसको ध्यान में रखकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आवास के आसपास 15 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं आगरा से हलवाई बुलवाए गए हैं। लखनऊ से आए टेंट हाउस संचालक ने आवास में दो वाटर प्रूफ पंडाल बनाए हैं।

सैफई में हुआ था अंतिम संस्कार

नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।

मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

-एजेंसी