श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर रामभद्राचार्य बोले, ब्रज भूमि को बनाना होगा एक बार फिर क्रांतिमय

National

भगवान श्रीकृष्ण को भी अपने अपमान का बदला लेना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि अयोध्या में तो हमने राम मंदिर बना लिया। अब काशी विश्वनाथ और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बारी है। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। लोग भक्ति में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण राममय हो गया। रामभद्राचार्य जी की यह राम कथा 2 फरवरी तक चलेगी।

धीरेंद्र शास्त्री भी आएंगे

जनप्रतिनिधि और अन्य राजनेता भी उनकी रामकथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक अजय गुप्ता ने इन राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया। इस राम कथा के दौरान बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज सहित कई बड़े संतों का आगमन प्रस्तावित है।

-एजेंसी