उत्‍तरप्रदेश में बारिश का अलर्ट, कश्मीर की बर्फबारी का असर

Regional

मौसम विभाग का कहना है कि ठंडक बढ़ने के साथ ही बारिश होने की वजह से कोहरा छठ सकता है। लेकिन ठंडक सुबह शाम ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार रात कानपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान 2.9 डिग्री से अधिक था।

बारिश से तापमान आई गिरावट

बीते 3 दिन से हो रही तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में अचानक परिवर्तन आया हुआ। बादलों के बाद बारिश भी हो गई। मौसम विभाग ने इसे स्थानीय दबाव के कारण हुई बारिश बताया था। बीते 4 दिन से तेज धूप और सुबह का शाम कड़ाके की ठंड के सिलसिलेवार शुक्रवार को ब्रेक लग गया।

अन्य दिनों की तरह इस दिन भी दिन में तेज धूप निकली और दोपहर 1:00 बजे तक धूप खिली रही। लेकिन इसके बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन आने लगा आधे घंटे तक आसमान पर हल्की-हल्की बदली दिखाई देने लगी।

शाम 3:00 बजे तक हल्की बदली घने बादलों में परिवर्तित हो गई। शाम 5:00 बजे के बाद अचानक से बूंदाबांदी हुई उसके बाद बारिश भी हो गई। बारिश के कारण शाम तक तापमान में गिरावट हुई थी। शनिवार को तेज धूप के असर के बाद तापमान सामान्य हो गया था।

Compiled: up18 News