पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया

Regional

बता दें कि बनवारीलाल पुरोहित साल 2021 में पंजाब के 36वं राज्यपाल बने थे। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली थी। शपथ के दौरान वहां पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। पंजाब से पहले साल 2017 से 21 तक वो तमिलनाडु के राज्यपाल थे और उससे पहले असम के राज्यपाल थे। बनवारीलाल पुरोहीत तीन बार नागपुर से संसद सदस्य रह चुके हैं।

भगवंत मान लगा चुके हैं तंग करने का आरोप

पिछले कुछ दिनों से पंजाब के गवर्नर और सीएम दोनों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ था। दो दिन पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल हमें तंग कर रहे हैं। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है लेकिन कुछ लोगों को सिलेक्टेड राज की आदत पड़ गई है। इससे पहले भी भगवंत मान पंजाब के गवर्नर पर तंज कस चुके हैं। कई मामलों में दोनों के बीच इतने मतभेद हुए कि पंजाब के सीएम सुप्रीम कोर्ट तक चले गए थे।

-एजेंसी