गोवा मुक्ति दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के लोगों को बधाई दी

National

पुर्तगालियों को 1961 में हराकर राज्य को आजाद कराने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की स्मृति में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

मुर्मू ने ट्वीट किया, “गोवा मुक्ति दिवस पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से गोवा के लोगों को बधाई देती हूं। हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से गोवा की मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ी। हम अपने सशस्त्र बलों को उनकी वीरता के लिए सलाम करते हैं। राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।”

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी दी उनके जन्मदिन पर बधाई

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

देश की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के नदगांव में हुआ था। वह 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक राष्ट्रपति रहीं।

मुर्मू ने पाटिल के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “भारत की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें राष्ट्र की सेवा में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

Compiled: up18 News