गुरुग्राम में गमले चोरी करते हुए दो लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
इस वीडियो में दो शख्स गुरुग्राम में सड़क पर रखे फूलों वाले गमले उठाकर अपनी कार में रखते हुए दिख रहे थे.
अब इनमें से एक शख़्स को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि 50 साल के एक शख़्स मनमोहन को गिरफ़्तार किया गया है और चुराए गए गमलों समेत कार को भी बरामद कर लिया गया है.
ये गमले जी-20 इवेंट की सजावट के लिए रखे गए थे.
जब दो शख़्स इन गमलों को चुराकर कार में रख रहे थे, तब किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया था. वीडियो बीते दो दिन से वायरल है और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है.
Compiled: up18 News


