दिल्ली के तीनों नगर निगमों का आधिकारिक तौर पर विलय

Regional WORLD

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीनों नगर निगमों का आधिकारिक तौर पर विलय कर दिया गया है. अब इसे दिल्ली नगर निगम कहा जाएगा. इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है.

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 बिल को मंज़ूरी दे दी गई है. अब दिल्ली में तीन के बजाय बस एक महापौर होगा.

केंद्र सरकार ने संसद के बीते बजट सत्र में ही तीनों निगमों को एक करने वाले बिल को पास कराया था.
इस अधिनियम का उद्देश्य दिल्ली के तीन नगर निकायों- पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का विलय करना है जिसे अब ‘दिल्ली नगर निगम’ कहा जाएगा.

निगम के कामकाज के लिए सरकार एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी.

-एजेंसियां