अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे: योगी आदित्यनाथ

Regional

दिल्ली से देहरादून तक ग्रीन एक्सप्रेस-वे

उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान, हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है। हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है।

कुछ लोग जाति के नाम पर बरगलाएंगे

उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंगे, लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा करने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।

-एजेंसी