राज्यसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस, राज्यपाल पर महाराष्ट्र के अपमान का आरोप

National

राकांपा सांसद वंदना चव्हाण ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसमें मांग की गई है कि न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के सम्मानित व प्रतिष्ठित नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, इससे राज्य के लोग अपमानित हो रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल पर महाराष्ट्र के नायकों के अपमान का आरोप लगाया।

उधर, कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने भी राज्यसभा में नियम 267 के तहत ऐसा ही नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी पर चर्चा कराई जाए।

Compiled: up18 News