उमेश पाल हत्याकांड का कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा: ADG प्रशांत कुमार

Regional

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी ने बताया कि 24 फरवरी की शाम में उमेश पाल हत्याकांड में दो पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को शासन के तरफ से सहायता राशि जमा की गई है। उन्होंने बताया कि दोषी आरोपियों में कोई बचेगा नहीं। उन्होंने बताया कि उस्मान  साहसिक मुठभेड़ में घायल हो गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या हथियारबंद लोगों ने फायरिंग और बम फेंककर की थी। उस दौरान सुरक्षा में लगे हमारे दो जवान बाद में शहीद हो गए।

शहीद जवानों के परिवारजनों को शासन द्वारा सहायता राशि मुहैया करा दी गई है। इस पूरे मामले में विशेष टीम गठित की गई थी। STF की टीम लगाई गई थी। डीजीपी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। शासन को इस मामले की हर प्रगति की जानकारी बताई जा रही थी। अरबाज जो क्रेटा गाड़ी चला था, उसकी पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। वहीं सदाकत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इस घटना में पहले 25 हजार का इनाम रखा गया था। फिर इनामी राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया। प्रशांत कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाएगा। ऐसे व्यक्तियों की मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज सुबह प्रयागराज पुलिस को सफलता मिली, जब शूटआउट में शामिल उस्मान एक साहसिक मुठभेड़ में घायल हुए। हमारी प्रयागराज पुलिस शामिल थी

इस मुठभेड़ के दौरान हमारे एक आरक्षी घायल हुए हैं। घायल उस्मान को अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। सीसीटीवी में देखा जा सकता ​है कि वह कैसे उमेशपाल और हमारे जवानों को गोली मारता हुआ दिखाई पड़ रहा है।

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने कहा कि इस घटना में सम्मिलित लोगों को जिन लोगों ने अवैध रूप से घर बना रखे थे, उन पर ध्वस्तीकरणकरण की कार्रवाई भी की गई है। इस जघन्य हत्याकांड में जो सम्मिलित रहा है उसको कानून के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमारी टीमें लगी हुई हैं, जल्द से जल्द सभी को गिरफ्तार करेंगे। हमारा इसके लिए अन्य राज्यों से बेहतर समन्वय बना हुआ है।

Compiled: up18 News