चंद्रयान-3 मिशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ट्वीट करके जानकारी दी है। बताया कि यान की तीसरी कक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है। अगली फायरिंग 20 जुलाई (गुरुवार) दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की जाएगी।
ट्वीट में कहा गया है कि मिशन तय समय पर है। तीसरी कक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया ISTRAC/ISRO, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक किया गया है। अगली फायरिंग 20 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच करने की योजना है
बता दें 14 जुलाई को इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम-3 रॉकेट पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। दोपहर 2.35 बजे उड़ान भरने के बाद उपग्रह को 17 मिनट बाद कक्षा में स्थापित किया गया।
Compiled: up18 News