वाटर एवं सीवेज इन्फ्रा सेक्टर से जुड़ी कंपनी ईएमएस का इनिशियल पब्लिक ऑफर (EMS IPO) आज यानी 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. इस इश्यू को 12 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा. इस इश्यू के तहत कंपनी 146 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और ओएफएस के तहत 82.94 लाख शेयर अवेलेबल होंगे.
कंपनी ने इस आईपीओ के तहत 200-211 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू के तहत 50 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व होंगे. इसी तरह NIIs के लिए 15 फीसदी और रिटेल इंवेस्टर्स के लिए 35 फीसदी शेयर आरक्षित रहेंगे.
वित्त वर्ष 2022-23 में ऑपरेशन्स से कंपनी को 538 करोड़ रुपये की कुल आमदनी हुई. इस अवधि में कंपनी का EBITDA 149 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 108.62 करोड़ रुपये रहा.
Khambatta Securities इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं.
ईएमएस आईपीओ जीएमपी (EMS IPO GMP)
मार्केट ऑब्जर्वर्स का कहना है कि आज ग्रे मार्केट में ईएमएस के शेयर 125 रुपये के जीएमपी के साथ अवेलेबल थे. इस तरह ऐसा माना जा रहा है कि इस आईपीओ के सफल बोलीदाताओं को लिस्टिंग के समय बड़ा फायदा हो सकता है.
(ये एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज के निजी सुझाव/ विचार हैं. ये हमारे विचारों को नहीं दर्शाते हैं. किसी भी फंड/ शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय जरूर लें.)
Compiled: up18 News

