आगरा। शहर में होली का उत्साह चरम पर है। जगह-जगह होली मिलन समारोह तो हो ही रहे हैं, मंदिरों में भी इष्टदेव संग होली खेलने की धूम मची हुई है।
इस्कॉन मंदिर में आज होली के खूब रंग उड़े। भक्तों द्वारा चुकन्दर, पालक, हल्दी आदि से तैयार हर्बल रंगों के साथ होली खेली। सर्वप्रथम इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने पिचकारी में रंग भरकर बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग विराजमान भगवान जगन्नाथ को भक्ति के रंगों से रंगा। इसके उपरान्त श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दीं।
अलौकिक फूलों से श्रंगारित झूले में झोंटे लेते राधा-कृष्ण झूले के दर्शन को हर भक्त उत्साहित नजर आया। हरिनाम संकीर्तन पर झूमते-नाचते भक्तों ने होली के उत्सव का खूब आनन्द लिया। सर्वप्रथम सभी भक्तों ने भगवान के चरणों में रंगों को अर्पित कर एक-दूसरे के रंग लगाया। फाग पूर्णिमा के दिन भगवान को ठंडाई, मठरी व गुजिया जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, अदिति गौरंगी, शैलेश बंसल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, विकास बंसल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्यक्ष, संजय कुकरेजा, विपिन अग्रवाल, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।
लीडर्स आगरा परिवार का होली मिलन
लीडर्स आगरा परिवार ने आलोक नगर में होली मिलन का कार्यक्रम रखा। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने एक-दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, सुनील जैन, सुनील बग्गा, हरिकांत शर्मा, स्वीटी चौहान, राहुल जैन, आयुषी गुप्ता, विनीता सिंह जादौन, सोना वर्मा, राहुल वर्मा, रोबिन जैन, राजदीप ग्रोवर, दीपू वर्मा, नवीन चंचल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कमलानगर के व्यापारियों ने लगाया एक दूसरे को गुलाल
कमला नगर स्थित मेन मार्केट पार्क में कमला नगर व्यापार संगठन समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे और भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संरक्षक वीरेंद्र कनवर बताया कि होली आपसी सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। हमें एक-दूसरे के प्रति मन में आये विकारों को निकालकर गले मिलकर होली मनानी चाहिए।
अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि कमला नगर के व्यापारियों ने एक मंच पर आकर होली की बधाई दी। वृन्दावन से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के नृत्य, मयूर नृत्य व फूलों की होली से होली का माहौल बना दिया। सभी ने माथे पर चन्दन और गुलाल लगाया। इस अवसर पर टीएन अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महाराज अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, पूजा बंसल, कंचन बंसल, राम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, संतोष मित्तल, उमेश अरोड़ा, पुनीत, मदन आदि मौजूद रहे।