मेरठ की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा हो… एक्शन होगा और जरूर होगा

Exclusive

हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में कौन-कौन से फैसले लेने हैं, उस पर काम चल रहा है। पिछले 10 सालों में जो विकास का मोमेंटम बना, अब वह और तेज चलेगा। पिछले दस सालों में विकास का ट्रेलर देखा है। अभी देश को अभी और आगे ले जाना है। मोदी को आज की पीढ़ी के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के बारे में चिंता है। एनडीए सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है। इन 10 सालों में ऐसे अनेक काम हुए हैं। जिनको पहले असंभव मान लिया गया था। अब आप देखिए अयोध्या में राम लला का भव्य बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था लेकिन राम मंदिर बना है। इस बार अवध में रामलला ने खूब होली खेली।

वन रैंक वन पेंशन लागू होने की आशा जवानों ने छोड़ दी है। हमने इसको लागू किया। जवानों को एक लाख रुपये से ज्यादा दिया। तीन तलाक के विरुद्ध एक सख्त कानून लोगों को असंभव लगता था। आज तीन तलाक के खिलाफ न सिर्फ कानून बन चुका है बल्‍कि वह हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा है। लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को पहले आरक्षण असंभव लगता था और आज नारी शक्ति इसका उदाहरण बन चुका है। जम्मू-कश्मीर में अनु्च्छेद 370 हटा और विकास हो रहा है। गरीब से तपकर मोदी यहां पहुंचा है इसलिए हर गरीब का दुख-पीड़ा, तकलीफ मोदी भलीभांति समझता है। गरीब की चिंता को दूर करने के लिए योजनाए बनाई। पांच लाख तक के लिए मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना बनाई। 80 करोड़ जरूरत मदों को मुफ्त राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं पूछा, आज उसको मोदी ने पूजा है। गरीब मजबूत नहीं किया बल्कि उसका स्वाभिमान लौटाया है। 50 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोल। चार करोड़ गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए। 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। बीते 10 सालों में माताओं-बहनों के लिए सुरक्षा और सम्मान के रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। पहली बार बहनों बेटियों को उद्यमी बनाया है। पुलिस-अर्द्धसैनिक बलों में इनकी संख्या दोगुनी हो चुकी है। मोदी का सपना है और गारंटी भी है। मोदी की गारंटी है कि तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया जा रहा है। इसका आप हमसे 2029 में पूछ लीजिएगा। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेंगी तो उनका गौरव बढ़ने के साथ कमाई भी बढ़ेगी। 10 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू की है। हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा कोई न हड़ पाए। योजनाओं से 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थी हटाए हैं। ऐसा करके पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए हैं। मैं भ्रष्टाचार से कार्रवाई कर रहा हूं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वो अपना आपा खो बैठे हैं। मेरे प्यारे देशवासियो, मैं कहता हूं कि मोदी की गारंटी कहती है कि मोदी का मंत्र हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये चुनाव दो खेमों की लड़ाई है। इस चुनाव में दो खेमा मैदान में, एक वो जो भ्रष्टाचार को बचाना चाहते हैं और एक एनडीए जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहता है। ये खत्म होना चाहिए या नहीं। इंडी गठबंधन बना लिया है, इनको लगता है मोदी इनसे डर जाएगा लेकिन मेरा भारत मेरा परिवार है। बड़े भ्रष्टाचारी सालाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है और इसीलिए कई बड़े भ्रष्टारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बिस्तर, दीवारों और वाशिंग मशीन से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। ईडी ने जो संपत्ति जब्त की है, अगर वो रिकॉर्ड मिलता है कि वो पैसे आपके हैं तो आपको दिलाकर ये मोदी दम लेगा। भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, ये मोदी पर चाहे जितने हमले कर लें, मोदी झुकने वाला नहीं हैं। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा हो, एक्शन होगा, जरूर होगा। जिसने देश लूटा है, उसे लौटाना ही होगा।

हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में पीएम मोदी ने कई सौगातें दी हैं। रैपिड रेल हो या कनेक्टिविटी हो, नए आयाम की ओर से मोदी जी ने ले जाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को ढाई लाख करोड़ रुपये का देने का काम सरकार में हुआ है। छपरौली की चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का काम हुआ है। पिछले 10 वर्षों में काफी काम हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में सरकार देश को विकसित भारत की परिकल्पना के साथ काम कर रही है। ये चुनाव फैमिली फर्स्ट और नेशन फर्स्ट के बीच का है। स्वार्थ के बनाम रोटी के बीच के बना का है ये चुनाव। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें कर्फ्यू चाहिए या फिर कांवड़ यात्रा चाहिए। मोदी जी की गारंटी पर भारत को भरोसा है। मोदी जी हकीकत बुनते हैं इसीलिए लोग मोदी जी को बार-बार चुनते हैं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत करता हूं। एनडीए को भारी बहुमत को विजय बनाने का काम करेंगे। अंतिम में जय श्रीराम के जयघोष के साथ योगी ने अपना भाषण खत्म किया।

-एजेंसी