यूपी के कानपुर में 62 वर्षीय रिटायर्ड सीओडी कर्मी ने की शादी, दो दिन बाद दुल्हन लाखों की नकदी गहने लेकर फरार

स्थानीय समाचार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 62 वर्षीय रिटायर्ड सीओडी कर्मी हरीश कुमार ने अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए शादी कर ली। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन तीन लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरीश कुमार डेढ़ महीने तक महिला की तलाश करते रहे। जब कुछ पता न चला तो पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचे। जीवनभर का साथ के लिए जिस महिला के साथ उन्होंने शादी की वो महिला लुटेरी दुल्हन निकली।जिसने शादी के दो दिन बाद ही घर से कीमती गहने और सामान व नगदी पार कर फरार हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर्ड कर्मी चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में किराए पर रह रहे थे। इस दौरान उनकी घर के पास ही किराए पर रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला से मुलाकात हुई और उनके अकेलेजीवन को हरा भरा करने के वादे किये।

इसके बाद 11 फरवरी 2025 को दोनो ने शादी करने का निर्णय लिया और कानपुर के बेनाझाबर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन सीओडी ले रिटायर्ड कर्मी हरीश कुमार को यह नहीं अंदाजा था कि वह महिला 45 वर्षीय एक लुटेरी दुल्हन निकलेगी।

रिटायरमेंट के बाद हरीश कुमार शुक्ला ने अपनी दुल्हन को लाखों रुपए के गिफ्ट दिये थे। साथ ही मंहगी ज्वेलरी भी दी थी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन सब लेकर फरार हो गई। हरीश कुमार डेढ़ महीने से उसे उसके गांव, घर का पता लगाते हुए ढूंढते रहे।

जब कुछ पता न चला तो उन्होंने कानपुर चकेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरे प्रकरण में तहरीर मिलने के बाद इंस्पेक्टर थाना चकेरी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित हरीश की तहरीर में तीन लाख नगद और दो लाख के जेवर महिला द्वारा शादी के बाद घर से ले जाने की बात सामने आई है। पीड़ित का मुकदमा लिखकर महिला की तलाश उसके सगे संबंधियों के माध्यम से की जा रही है।

-साभार सहित