आगरा जनपद के बाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजाराम हरिप्रसाद इंटर कॉलेज मैदान परिसर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाह प्रत्याशी विधायक रानी पक्षालिका सिंह के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच से उपमुख्यमंत्री ने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
आपको बता दें आगामी विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण 10 फरवरी को है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता प्रचार प्रसार कर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आगरा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा की विधानसभाओं में प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर द्वारा कस्बा बाह के राजाराम हरिप्रसाद इंटर कॉलेज मैदान परिसर में भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां शाम करीब 4:00 बजे कालेज प्रांगण में मंच पर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सहित उनके पुत्र कुंवर त्रिपुदमन सिंह एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने उप मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर विशाल फूलों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।सभा संबोधन जय श्री राम और भारत माता के जयकारों से शुरू हुआ।
सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सन 2017 हो या 19 सभी कार्यकर्ताओं एवं देश प्रदेश की जनता ने सदैव मेरा मस्तिष्क ऊंचा करने का काम किया है। मैं सबका अभिनंदन करता हूं। भाषण में उपमुख्यमंत्री ने सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सपा के मुखिया अखिलेश यादव सपने तो बड़े भारी देख रहे हैं 400 सीट लेकर आएंगे।अखिलेश यादव जी मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हो देखो 2017 के चुनाव में सपा के 47 विधायक चुनाव जीते थे। उसके बाद वे कहां गए कुछ पता नहीं। 2022 के चुनाव में 47 सीट जीत पाएं, यही बहुत उपलब्धि होगी।
भाषण में उन्होंने कहा कि दंगा फसाद, अपहरण, गुंडागर्दी, उद्योग उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के गुंडों के भाई से तंग आकर लोगों को पलायन करना पड़ता था। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर किसी गुंडे माफिया की औकात है क्या कि किसी को यूपी छोड़ने पर मजबूर कर दे।अब यूपी को वे लोग छोड़ रहे हैं जो अपराध कर रहे थे।किसी गुंडे अपराधी माफिया की औकात नहीं है कि यह जमीन पसंद है और हमें लिख दो। पूरी यूपी के अंदर कोई दंगा करने का साहस नहीं कर सकता। समाजवादी पार्टी को प्रत्याशियों की सूची जारी करनी पड़ी जो जेल और बेल में घूम रहे हैं,उन्हें प्रत्याशी बनाना पड़ा है और कह रहे हैं कि हम उत्तर प्रदेश में सरकार बना रहे हैं।
सपा गठबंधन, कांग्रेस, बसपा पार्टी का विदाई का समय 10 मार्च है। जब किसी अपराधी के द्वारा किए गए अवैध कब्जे खाली कराने पर बुलडोजर चलता है तो दर्द किसको होता है। खुले मंच से निशाना साधते हुए कहा कि इन दंगाइयों अपहरणकर्ताओं गुंडों माफियाओं, अपराधियों के सरदार को होता है। वहीं लोगों से कहा कि उस जमीन पर गरीबों के लिए मकान बनाने चाहिए कि नहीं, अब यूपी में गुंडा माफिया दंगाइयों के बल पर राजनीति का युग समाप्त हो गया है।उपमुख्यमंत्री ने भाषण में जमकर निशाना साधा। पिछली सरकार ने गुंडाराज किया तो योगी की डबल इंजन की सरकार ने गुंडाराज खत्म किया। मंच से उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं मौजूद समर्थकों एवं ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सवा संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया गरीब-गरीब एक समान किसान-किसान एक समान, जवान-जवान एक समान, बेटी बहन एक समान हिंदू हो चाहे मुसलमान, भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत विकास कार्य किया। गरीबों को मुफ्त राशन राशन, किसान सम्मान निधि, गरीबों को आवास, शौचालय, रोजगार श्रम आदि महत्वपूर्ण काम किए हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा प्रतीक चिन्ह कमल सुशासन, सुरक्षा, विकास, रोजगार, गुंडागर्दी से मुक्ति, भ्रष्टाचार से मुक्ति ,दंगा गर्दी से मुक्ति, जब आप मतदान करने जाइएगा तो समझिए केशव प्रसाद मौर्य आपका प्रत्याशी है। पूरी ताकत से कमल का फूल खिलाने का काम करिए। 2022 में आप बड़े अंतर से कमल खिलाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं एवं लोगों से कहा मस्तिक ऊंचा करने का काम आप करेंगे और मैं सदैव मस्तक आपका ऊंचा रखूंगा। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है।