आप भी अपनी मोहब्बत का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो जानिए इन रोमांटिक जगहों के बारे में..

Cover Story

पेरिस, फ्रांस

फिल्मों में पेरिस के एफिल टावर के सामने प्यार का इजहार करते देखा होगा। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को दर्शाते हैं। ज्यादातर भारतीय कपल पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।

फ्लोरेंस, इटली

पेरिस के अलावा किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फ्लोरेंस शहर जा सकते हैं। इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती कपल को रोमांटिक माहौल देगी। कपल को फ्लोरेंस की संकरी गलियों में घूमकर प्यार हो जाएगा।

सेंटोरिनी, ग्रीस

ग्रीस का सेंटोरिनी शहर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है।

लक्षद्वीप, भारत

भारत का लक्षद्वीप भी कपल्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लक्षद्वीप का नजारा किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। समुद्र किनारे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर वैलेंटाइन डे पर कुछ वक्त बिताना बेहद रोमांटिक हो सकता है।

-एजेंसी