IBPS ने RRB क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड किया जारी

Career/Jobs

परीक्षा विवरण

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क ऑनलाइन परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रश्नों में रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और संख्यात्मक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और राज्य में लागू भाषा में होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Compiled: up18 News