आगरा: शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर में हुए समारोह में कला-साहित्य, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में शानदार काम के लिए शिवहरे रत्न अवार्ड भी प्रदान किए गए।
झांसी से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे के मुख्य आतिथ्य एवं एमएलसी विजय शिवहरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से आए ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता एल.एन. मालवीय और निर्देशक रामशंकर शिवहरे को ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ प्रदान किया गया। पिछले चार वर्षों से सामूहिक विवाह कराते आ रहे एवं अब तक करीब सौ कन्याओं का का विवाह करा चुके झांसी के नितेंद्र राय ‘फौजी’ को ‘शिवहरे सेवा रत्न सम्मान’ और उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। भिंड की रुचि शिवहरे, आगरा के हर्षित शिवहरे एवं कनक शिवहरे को ‘शिवहरे प्रतिभा सम्मान’ दिया गया। आगरा की डा. शिवा गुप्ता को ‘शिवहरे गौरव’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विजनेश शिवहरे, अरविंद गुप्ता, केके शिवहरे, मनोज शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, अविरल गुप्ता, सोम साहू, कविता गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, उपाध्याय एड.वरुण गुप्ता, विकास शिवहरे, नवीन शिवहरे, सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमन गुप्ता, उदय गुप्ता, सचिन शिवहरे, मयंक गुप्ता, गौरव गुप्ता, कुशल गुप्ता,एड. गौरव शिवहरे , विवेक गुप्ता, सुगम शिवहरे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
