आगरा में टीबी-कैंसर के खिलाफ जंग: स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 100 विशेष शिविर, 38 कैंपों में शुरू हुई स्क्रीनिंग

स्थानीय समाचार

आगरा: विश्व कैंसर दिवस के तहत अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार जनपद में 100 स्वास्थ्य शिविर क्षय रोग (टीबी) और कैंसर से बचाव के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने हेतु नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 38 स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लिए गए हैं, जिसमें 1129 लोगों ने कैंप में प्रतिभाग किया और 945 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग में 366 लोग टीबी के संभावित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 361 को एक्सरे के लिए भेजा गया है। 52 लोगों की CBNAAT जांच की गई है, जिसमें 3 टीबी के मरीज पाए गए हैं और उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया साथ ही बचाव से संबंधित जानकारी भी दी गई l

टीबी के लक्षण हैं—–

– दो सप्ताह से अधिक से खांसी
– बुखार
– रात में पसीना आना
– मुंह से खून आना
– सीने में दर्द होना
– सांस लेने में तकलीफ होना
– वजन कम होना
– भूख न लगना
– थकान होना
– गर्दन में गिल्टी/गांठे
– बांझपन