गूगल ने आज का डूडल भारतीय चटोरों के नाम क‍िया…

Life Style

तो आज बात करेंगे क‍ि गूगल ने आज का डूडल पानीपूरी पर ही क्यों बनाया… आइये जानते हैं क‍ि इसकी क्या है वजह। 

Google ने उस खास दिन का जश्न मनाने के लिए अपने डूडल में बदलाव किया है, जब पानीपूरी को लेकर एक नया इतिहास रचा गया था।

साल 2015 में 12 जुलाई को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्टोरेंट ने गोलगप्पे की 51 वैरायटी की पेशकश की थी। इसी के साथ उसने पानी पूरी के सबसे अधिक स्वाद परोसने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।

पानीपूरी हमारे ल‍िए एक डिश नहीं बल्कि एक इमोशन है, जिसे हर राज्य में अलग-अलग नामों और स्वाद के साथ जाना जाता है। हालांकि इनकी मूल बनावट एक सी ही होती है। आइये जानते हैं गोलगप्पे को कहां किस नाम से जानते हैं।

भारत में पानी पुरी के कुल 10 अलग-अलग नाम हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग पानी पुरी को अलग-अलग नामों से बुलाते हैं, जैसे:

गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाड में इसे पानी पुरी के नाम से जानते हैं।

नई दिल्ली, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इसे गोल गप्पे कहकर पुकारते हैं।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में यह पुचका के नाम से मशहूर है।

जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक भाग में पकौड़ी कहते हैं।

ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्से, झारखंड, छत्तीसगढ़, हैदराबाद और तेलंगाना में इसका नाम गुप चुप है।

अलीगढ़ में इसे पड़ाका के नाम से जानते हैं।

मध्य भारत, यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में यह पानी के बताशे कहलाते हैं।

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में टिक्की के नाम से फेमस है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के ही कुछ अन्य हिस्सों में इसे पानी के पताशे नाम दिया गया है।

नाम चाहे कोई भी हो, इसे खाने का इमोशन एक ही है।

– एजेंसी