बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में निवेश का सुनहरा मौका: केनरा रोबेको ने लॉन्च किया अपना नया फंड (NFO)

Business

​मुंबई: भारत की दूसरी सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नया सेक्टोरल अवसर पेश किया है। कंपनी ने ‘केनरा रोबेको बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड’ लॉन्च करने की घोषणा की है, जो विशेष रूप से बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में निवेश कर निवेशकों के लिए दीर्घकालिक वेल्थ क्रिएशन (धन सृजन) का लक्ष्य रखता है।

यह नया फंड ऑफर (NFO) 27 फरवरी 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और निवेशक इसमें 13 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि मात्र 5,000 रुपये तय की गई है, जबकि इसका बेंचमार्क ‘निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स’ होगा।

केनरा रोबेको एएमसी के सीईओ रजनीश नरूला ने इस मौके पर कहा, “बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन हैं। इस फंड के जरिए हम निवेशकों को देश की आर्थिक प्रगति में सीधे भागीदार बनने का मौका दे रहे हैं।”

फंड का मुख्य उद्देश्य ग्रोथ और वैल्यू के बीच संतुलन बनाकर स्थिर रिटर्न दिलाना है। हालांकि, यह एक सेक्टोरल फंड है, इसलिए निवेशकों को बाजार जोखिमों को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए।

-अनिल बेदाग