आगरा में सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार, अजीत कुमार पाथरे को सौंपी गई छत्ता जोन की कमान

विविध

आगरा। सेनेटरी सुपरवाइजर संघ ने संगठन के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्ता जोन में अध्यक्ष का चुनाव कराया। बुधवार, 8 अक्टूबर 2026 को छत्ता वार्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में सेनेटरी सुपरवाइजर अजीत कुमार पाथरे को छत्ता जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव संघ के संरक्षक राजेश साहू एवं अध्यक्ष रंजीत नरवार के सामूहिक नेतृत्व में संपन्न हुआ। अजीत कुमार पाथरे के अध्यक्ष चुने जाने पर मौजूद पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संघ के संरक्षक राजेश साहू ने कहा कि संगठन का विस्तार कर्मचारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगा और सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

वहीं, राजकुमार विद्यार्थी ने कहा कि छत्ता जोन में संगठन को नई जिम्मेदारी मिलने से कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा और कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना होगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत कुमार पाथरे ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कर्मचारियों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में चौधरी रवि चंचल, सरवन विराट, नीरज कुमार, आकाश दीप सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।