क्या आप जानते हैं NSE और BSE के अलावा भारत में और भी हैं स्टॉक एक्सचेंज

Business

भारत में SEBI द्वारा मान्यता प्राप्त 23 स्टॉक एक्सचेंज हैं। इनमें दो BSE और NSE के राष्ट्रीय स्तर के स्टॉक एक्सचेंज हैं। इसके अलावा 21 रीजनल स्टॉक एक्सचेंज यानी RSE हैं। SEBI द्वारा शुरू किए गए कड़े मानदंडों की वजह से देश में 20 RSE ने व्यापार से बाहर निकलने का ऑप्शन चुना । वहीं SEBI ने सुस्त कामकाज के कारण 09 जुलाई 2007 को सौराष्ट्र स्टॉक एक्सचेंज, राजकोट की मान्यता रद्द कर दी थी।

सन् 1875 में स्थापित मुंबई का शेयर बाजार BSE एशिया का पहला शेयर बाजार है। स्टॉक मार्केट को  सिक्योरिटी एक्सचेंज एंड बोर्ड ऑफ़ इंडिया यानी SEBI द्वारा मैनेज किया जाता है।

सिक्योरिटी एक्सचेंज एंड बोर्ड ऑफ़ इंडिया  (SEBI) भारत में सिक्योरिटी और फाइनेंस का रेगुलेटरी बोर्ड है। बता दें कि, सेबी के वर्तमान चेयरमैन अजय त्यागी हैं। SEBI की स्थापना भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 12 अप्रैल 1992 में गई थी। सेबी का मुख्यालय मुंबई में हैं और इसके अलावा नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में रीजनल कार्यालय हैं।  मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना 9 जुलाई 1875 में श्री प्रेम चंद्र राय द्वारा की गई थी। इन्हें बुलियन किंग बिग बुल और कॉटन किंग के नाम से भी जाना जाता था।

भारत में सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त 23 स्टॉक एक्सचेंज हैं, जो इस प्रकार हैं- 

1. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई

2. ओवर द काउंटर एक्सचेंज एक्सचेंज, मुंबई

3. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई

4. उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज, कानपुर

5. मेरठ स्टॉक एक्सचेंज, मेरठ

6. वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज, वडोदरा

7. अहमदाबाद स्टॉक एक्सचेंज, अहमदाबाद

8. बेंगलुरु स्टॉक एक्सचेंज, बेंगलुरु

9. भुवनेश्वर स्टॉक एक्सचेंज, भुवनेश्वर

10. कोचीन स्टॉक एक्सचेंज, कोचीन

11. कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज, कोलकाता

12. गुवाहाटी स्टॉक एक्सचेंज, गुवाहाटी

13. दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज, दिल्ली

14. कोयंबटूर स्टॉक एक्सचेंज, कोयंबटूर

15. हैदराबाद स्टॉक एक्सचेंज, हैदराबाद

16. जयपुर स्टॉक एक्सचेंज, जयपुर

17. लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज, लुधियाना

18. कैमरा स्टॉक एक्सचेंज,  बैंगलोर

19. चेन्नई स्टॉक एक्सचेंज, चेन्नई

20. पुणे स्टॉक एक्सचेंज, पुणे

21. मगध स्टॉक एक्सचेंज, पटना

22. मध्य प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज, इंदौर

23. कैपिटल स्टॉक एक्सचेंज केरल लिमिटेड तिरुवंतपुरम, केरल

Compiled: up18 News