लोकसभा में रक्षा मंत्री ने कहा, चीन पर सीना चौड़ा करके चर्चा के लिए हूं तैयार

National

सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से कहा, ”पूरी हिम्मत है…चीन पर भी…मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं और सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं…” लोकसभा में चीन मुद्दे पर चर्चा करने का साहस है।” लेकिन इतिहास में जाएंगे तो आपको जवाब देना मुश्‍किल हो जाएगा।

चंद्रयान 3 की सफलता निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि

उन्होंने अपने संबोधन में चंद्रयान 3 की सफलता भी जिक्र करते हुए कहा, “चंद्रयान-3 की सफलता हमारे लिए निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि एक तरफ दुनिया के अधिकांश विकसित देश हैं, जो हमसे कहीं अधिक संसाधन-संपन्न होते हुए भी चांद पर पहुंचने के लिए अब भी प्रयासरत हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हम बेहद सीमित संसाधनों से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले देश बन गए हैं। मैं सबसे पहले ISRO के वैज्ञानिक और व्यापक भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”… सरकार ही नहीं बल्कि पूरे देश को वैज्ञानिकों पर गर्व है।”

पीएम मोदी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया

इससे पहले लोकसभा में प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में विश्वास पैदा करने के लिए धन्यवाद करता हूं। देश को नई ऊंचाइयों में ले जाने वाली शक्ति के रूप में उभरेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र काम को करने के लिए आप सब ने सार्थक योगदान दिया है। आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं।

Compiled: up18 News