लेह में रक्षा मंत्री ने किया श्योक सेतु सहित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन

National

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश जब एक नई ऊर्जा, नई सोच और उत्साह के साथ नई यात्रा शुरू कर रहा है तो निश्चित भारत दुनिया में अपना एक नया स्थान प्राप्त करके रहेगा। इसमें BRO की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग हमारी सामरिक संपत्ति

75 परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग हमारी सामरिक संपत्ति हैं। इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने हमारी सरकार की योजना यहां रहने वाले लोगों में विश्वास की भावना विकसित करने के लिए अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की है।

POK में हो रहे अत्याचारों का खामियाजा भुगतेगा पाकिस्तान

बीते दिन गुरुवार को शौर्य दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंवाद सहित कई मुद्दों पर पाकिस्तान पर जमके निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आम लोगों पर किए जा रहे अत्यातारों का पाकिस्तान को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Compiled: up18 News