सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात इस साल अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 31.6 अरब डॉलर रहा था। आयात भी अक्टूबर महीने में बढ़कर 65.03 अरब डॉलर हो गया, जो अक्टूबर 2022 में 57.91 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा अक्तूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा।
अप्रैल से अक्टूबर के बीच निर्यात 244.89 अरब डॉलर रहा
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। सात महीने की अवधि के दौरान आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार के आंकड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं।
Compiled: up18 News