भारत को विभाजित करने की योजना चला रही है कांग्रेस पार्टी: रविशंकर प्रसाद

Politics

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा भारत को विभाजित करने की अजीब योजना चल रही है। आज कल उत्तर बनाम दक्षिण शुरू किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी ने कहा कि हमारा DNA बिहार के DNA से अच्छा है। रेवंत रेड्डी ने जिन राव साहब को हराया है, उनके DNA में बिहार का अंश है। प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए किस सीमा तक गिरेगी।

रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को पता है कि शंकराचार्य जब केरल से चले थे तो उन्होंने चारों मठों की स्थापना की थी। उत्तर में ज्योतिष्पीठ, दक्षिण में श्रृंगेरी पीठ, पश्चिम में द्वारिका शारदा पीठ और पूरब में पुरी गोवर्धन पीठ। यही तो भारत है। भारत की सांस्कृतिक एकता उत्तर में भी है और दक्षिण में भी है। क्या गांधी परिवार को कुछ याद है। तो क्या उत्तर भारत और दक्षिण भारत की बात की जा रही है। अपने को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक करने के लिए कहां तक गिरेगी कांग्रेस पार्टी।

-Compiled by up18 News