कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है। आठवें दिन भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है। पुरुष रिले रेस टीम भी फाइनल में पहुंच गई है।
भारत की मनिका बत्रा ने ऑस्ट्रेलिया की मिन्ह्युंग जी को 4-0 से हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
भारत के दीपक पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा – 1/8 फाइनल में न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्सेनहैम को हराया।
टेबल टेनिस: भारत की श्रीजा अकुला ने वेल्स की चार्लोट कैरी को 4-3 से हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
एथलेटिक्स पुरुषों की 4×400 मीटर रिले: भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। मोहम्मद अनस याहिया, नोआ निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल, अमोज जैकब ने 3:06.97 के साथ हीट में दूसरा और कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया।
-एजेंसी