कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता, नई कीमतें आज से लागू

Business

19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

छठ महापर्व से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटना दिए है। इसके बाद ही दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 57.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब राजधानी में 19 किलोग्राम वाले नीले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए मिल रहा है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 1833 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत अब 1885.50 रुपए, मु्ंबई में 1728 रुपए और चेन्नई में 1942 रुपए हो गई है। इससे पहले कोलकाता में यह 1943 रुपए, मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए मिल रहा था।

15 दिन पहले ही बढ़े थे दाम

आपको बता दे कि सरकार ने 1 नवंबर को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। उससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए मे मिल रहा था। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अगस्त के महीने से कोई बदलाव नहीं किया है।

Compiled: up18 News