मेरठ में राष्ट्रीय आयुर्वेद महासम्मेलन 11 मार्च से, सीएम योगी व उपराष्‍ट्रपति होंगे शामिल

Regional

आयोजन सीसीएसयू में 11 मार्च को होगा। इसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

आयुष मंत्रालय द्वारा देशभर में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए आयुर्वेद पर्व मनाया जा रहा है। आयुर्वेद पर्व देश के 5 शहरों में होना है। इसमें उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक आयुर्वेद पर्व मनाया जा रहा है। इस तीन दिन के महासम्मेलन में वैज्ञानिक गोष्ठियों में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर प्रसाद दयालु और विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के वाइस चांसलर सुनील जोशी रहेंगे।

इस महासम्मेलन का शुभारंभ स्वयं उपराष्ट्रपति और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 मार्च को करेंगे। 13 मार्च का समापन समारोह होगा। तीन दिन आयुर्वेद चिकित्सा पर विचार मंथन होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होने वाले आयोजन में देशभर के 300 से ज्यादा आयुर्वेदाचार्य और 1200 छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन लगातार आयोजन की तैयारियों में जुटा है।

आयोजन 11 मार्च से 13 मार्च तक रहेगा। 13 को समापन होगा। समापन में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आएंगे। महासम्मेलन में शामिल 50 आयुर्वेदिक कंपनियों को मंत्री पुरस्कृत करेंगे। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर बृजभूषण शर्मा के मुताबिक आयुष मंत्रालय हर साल देश में पांच महासम्मेलन आर्युवेद पर्व के नाम से करता है। इसमें अब तक तीन हो चुके हैं। चौथा आयोजन मेरठ में प्रस्तावित है।

महासम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि आयुष मंत्रालय में सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा और वैद्य मनोज नेसरी आयुष मंत्रालय में सलाहकार भी रहेंगे।

-एजेंसी