CUET PG 2023 के लिए NTA ने जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप

Career/Jobs

जल्द रिलीज होंगे एडमिट कार्ड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 5, 6, 7 और 8 जून 2023 को होने वाली परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है। जल्द ही इन डेट पर होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी रिलीज किए जाएंगे। अन्य तारीख पर होने वाली परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा का आयोजन 245 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा में 4,25,928 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। यह एग्जाम 13 भाषाओं में होगी।

एडमिट कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी

इस बार करीब 117 विश्वविद्यालयों ने पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी का विकल्प चुना है। एग्जाम शेड्यूल आदि की अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ एक आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड भी लेकर जाना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए CUET PG 2023 City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
एप्लीकेशन नंबर आदि डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें।
स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
इस चेक करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।

Compiled: up18 News