अनुराग ठाकुर ने बताया, केंद्रीय कैबिनेट ने इसरो के वैज्ञानिकों को किया सलाम

National

बता दें कि इसरो द्वारा बनाए गए कीर्तिमान को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का एलान किया था। अब मोदी कैबिनेट ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई।

कैबिनेट चंद्रयान-3 मिशन के लिए काम करने वाले इसरो वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता की सराहना करती है। यह वैश्विक मंच पर हमारी ताकत का प्रतीक है। यह (कैबिनेट) 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने के कदम का भी स्वागत करती है। बता दें कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है।

Compiled: up18 News