चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट लैंड कराकर भारत ने इतिहास रचा है। हमारे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह से कई सारे डेटा जुटाए हैं। अब चांद पर रात होने वाली है, तो विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 14-15 दिनों के लिए सुला दिया गया है।
इसरो ने बताया कि चांद पर रोवर ने अपना काम पुरा कर लिया है। इसे अब सेफ जगह पर पार्क कर स्लीप मोड में डाल दिया गया है। रात के बाद जब चांद पर दिन होगा, तो लैंडर और रोवर को फिर से चालू किया जाएगा। भारत के चंद्रयान-3 की सफलता ने भविष्य के लिए नए दरवाजे खोले हैं। उम्मीद है एक दिन ऐसा भी होगा जब भारत चांद पर इंसान को भेजेगा।
चांद पर थार उतारना चाहते हैं महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) तो एक कदम आगे चल रहे हैं। वे चांद पर अपनी पॉपुलर कार थार-ई को उतारना चाहते हैं। महिंद्रा ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक छोटी सी वीडियो भी है। यह एक एनिमेशन वीडियो है, जिसमें चांद की सतह पर लैंडर से थार उतरती दिख रही है।
Compiled: up18 News