सीटों को लेकर बात तय होने पर ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

Politics

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इन दिनों ये यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच गयी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव रायबरेली या फिर अमेठी से इस यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, इन सबके बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, जब तक सीटों का बंटवार नहीं होता वो इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि, अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।

सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद कई तरह के कयासों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन में टूट हो सकती है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में अब देखना होगा कि, क्या दोनो दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो पायेगा या नहीं?

-एजेंसी